देर बहुत कर दी सुनो तुमने आने में..
वक्त कहाँ अब रह गया इस फ़साने में..
लुट चुकी है जब जवानी, वो मेरी..
तुक ही तुमको अब कहाँ है पाने में?
दिल में अब है दर्द इतना, जो लिखूँ..
और क्या मैं दु तुझे, नज़राने में..
राह सारी उम्र काटी, है यूँही..
राहे ख़ाक बस रह गयी, दफ़नाने में..
पेश कर दीं है खरोंचे, रूह की..
क्या है मतलब ये रफू करवाने में?
गिन रहा हूँ दिन, के जब से हम मिले..
क्यों? नहीं आता मगर, बतलाने में..
प्यास ऐसी है ना जो, तुझ बिन बुझे..
बस उदासी हाथ है, दिखलानें में..
है धधकती, आग सीने में मेरे..
जल ना जाए तू क़रीब, आने में..
जिस्म तेरा मोम सा, महसूस हो...
डर है लगता चूमकर, पिघलानें में..
है बड़ी चाहत के तुमसे, हम मिलें..
पर नसीहत है यहीं, रुक जानें में..
-मृदुल

