इस भँवरे की देखो क़िस्मत, खा चुका है, मधु से धोखा,
अब करें विश्वास किस्पर? सोचता है ये अनोखा!
ली थी क़समें, उम्र भर तक, साथ देने की गुलोंने,
चल सके ना, पल-घड़ी-भर, सह सके ना एक झोंका!
इस भँवरे की देखो क़िस्मत, खा चुका है, मधु से धोखा,
अब करें विश्वास किस्पर? सोचता है ये अनोखा!
हाथ थामा था कभी, जिस हाथ ने, छूटा वही,
प्यार बाँटा था किसी के साथ, है रूठा वही..
चल कहाँ दूँ ? राह चुनलूँ कौनसी? बतला ज़फ़र..
हर तरफ़ निगाहँ में, रहती वही, बिछड़ी डगर
राह सीधी थी, नज़र मैं मंज़िलें थीं, दो दिलों की,
किससे पूछूँ? किस वजह फिर, रास्ते ने साथ छोड़ा..
दिल को तोड़ा बेवफ़ा ने, और तड़पता हमको छोड़ा..
इस भँवरे की देखो क़िस्मत, खा चुका है, मधु से धोखा,
अब करें विश्वास किस्पर? सोचता है ये अनोखा!
-मृदुल

