चलो प्यार हो गया, बता तो दो..
क़रारे दिल खो गया, जता तो दो..
ज़माने से शर्मो हया है, ये माना
अकेले में पर्दा, हटा तो दो..
ये माना है दुनिया से रखा छुपाए
कभी राज़े दिल का पता तो दो..
सताया है लोगों ने बहुत, हाँ सही है
पुराना वो क़िस्सा भुला तो दो..
है हारे सभी दावँ जीवन से तुमने
जीतोगे, वादा, आजमां तो लो,
बचा क्या रहा है, सब दे तो चुके हो,
लूटा जो चुके हो, फिर लूटा तो दो
वो नज़रें सभी राज़ दिल के बताती
लबों से कभी तुम सुना तो दो..
मेरे दिल को लेकर ज़मानों से बैठे,
कभी क़र्ज़ दिल दे, चुका तो दो..
चलो प्यार हो गया, बता तो दो..
क़रारे दिल खो गया, जता तो दो..
-मृदुल

