यह जीवन भी क्या जीवन है
ना कहलाने लायक़ जीवन
समय करे है राज़ यहाँ पर
घड़ी घड़ी है काज यहाँ पर
मानव नहीं मशीन मान लो
बजती रहती बिन जान लो
नहीं चैन की साँस यहाँ पर
नहीं भूक ना प्यास यहाँ पर
दिन भर रहता रेलम्पेला
फिर भी मानव कितना अकेला
तेज़ी का है साथ यहाँ पर
बोन दौड़े ना अनाज यहाँ पर
पैसे का है यह सब फेरा
बिन पैसा जीवन है अंधेरा
मानव पेटप्रधान हुआ है
वह तो पशु के समान हुआ है
नहीं भाव ना प्यार यहाँ पर
फैला शिष्टाचार यहाँ पर
मानव है मानवता भुला
यहाँ का मानव लंगड़ा लूला
नाम जपें को टाईम नहीं है
मौला नाहीं साँई कहीं है
ना हिंदी-अंग्रेज़ी भाई
सब के माथे दौलत छाई
चाहूँ और बीमारी हावी
चल बम्बई हम करें कमाई
यहाँ ना आना मेरे भाई
मची हुई है यहाँ तबाही
जिसने है समुद्र को काटा
जूते मारो उसको बाटा
जब समुद्र को क्रोध आएगा
तब फिर पानी भर जाएगा
तब क्या होगा सोचो भाई
बंद करो प्रकृति से लड़ाई
डूबेगी बम्बई की नगरीय
आगे आएगा जब दरिया
यही अकेला शहर नहीं है
और कहीं ये क़हर नहीं है
और कहीं तुम डेरा डालो
बम्बई को अब बक्शो प्यारों
रहो प्रेम से जहां खड़े हो
बम्बई के पीछे क्यों पड़े हो
-मृदुल


