रचना पड़ता है शब्दों को

और फिर

उसके संसार को भी

रचना पड़ता हैं।


शब्दों में पिरोने पड़ते हैं

जीवन भर के अनुभव

और फिर

उन अनुभवों को छाँटना पड़ता है।


विस्मृतियों के दर्पण को

निर्मिमेष तकना पड़ता हैं

फिर उस दर्पण के अंतस् को

शब्दों से लड़ना पड़ता है।



फिर रच, छाँट कर,

लड़ झगड़ कर,

काव्य को गढ़ना पड़ता।

उस में चयनित भाव शब्दों को

साकार रूप में पढ़ना पड़ता है।


फिर जन्म लेती है कविता,

तब काव्यकार को

अनुभव होती है संपूर्णता

फिर सोच में स्वयं को डूबोए

पाता है वो रचना की सरलता

- मयस्सर