और फिर एकदम अंत में,
लगभग मेरी मृत्यु से ठीक पहले
सम्भवतः मैं शुरू कर सकता हूँ
एक कविता
एक कविता
जो मुझे याद दिलाएगी
मेरे जीवन की प्रथम कविता की,
मेरी माँ की,
मेरे पिता की,
मेरी बहन की
और मेरे प्रथम प्रेम की,
वो कविता
जो मैं ने लिखी थीं
आज से कई वर्षों पुर्व
वैसी ही एक और कविता
मैं बिल्कुल वैसे ही रच लूंगा
और जब मैं मृत्यु-शैया पर
सवार हो कर
अपनी अंतिम यात्रा को चलूँ,
तो छिपके से मेरी चिता में
छिपा देना तुम उस कविता को
और उसकी राख को बहने देना
मेरी अस्थियों के साथ
और उस विसर्जन के बाद
जब मेरी कविता और मैं
मिल जाएंगे
उस बहती हुई नदी के
किसी मुहाने पर
तो मैं पा लूंगा अपना
एक अर्थपूर्ण मोक्ष
मयस्सर
