कैकयी के व्यवहार ने जैसे सबसे राम को दूर किया 

कुछ आताताईयों ने कश्मीरी हिन्दूओं को मजबूर किया 


परंतु राम, राज करने हेतु पुनः अयोध्या आये थे,

जीत लंका, पुरुषोत्म राघव राम राज्य लाये थे 


कश्मीर में भी फिर से देखना, वही दौर पुनः आएगा 

सबका भाईचारा रहेगा सबसे, आतंकवाद हट जाएगा 


कश्मीरी हिन्दू, कश्मीरी मुस्लिम, कश्मीरी बुनकर छाएगा 

नव उदय, नव निर्माण के साथ एक नव दिनकर आएगा


~मयस्सर