बेहद अजीब विडंबना हैं ना
विडंबना ही तो है
एक ठण्डे कमरे में बैठकर
मज़दूर के पसीने पर
उसकी भूख पर
उसकी पीड़ा पर
उसके आँसू पर
उसके पांव के छाले पर
उसके भाग्य पर
आक्रोश से भरी
संवेदनाओं में डूबी हुई
एक लम्बी सी
कविता लिख देना
और कविता के पूरे होने पर
एक विजय से भरी
मुस्कुराहट देना
विडम्बना ही तो है
सच में विडम्बना ही हैं
किसी का भी कवि हो पाना
~ मयस्सर
