लो झौंक दिये आज ज्वाला में
वो सारे खत, वो यादें सारी,
तुम चिन्ता ना करना

ये ज्वाला पवित्र है, मैली ना हो पाएगी,
हमारे हर एक राज़ को खुद में समा ले जाएगी
चंद बातें, चंद एहसास इसमें डाल रहा हूँ
तुम चिन्ता ना करना

धुंध में डूबे चंद तसव्वुर, थोड़ा ख़्वाबों का रंग,
थोड़ी अश्रु की धारा, थोड़ी अपनेपन की जंग
ना बुझेगी ये आग हमारे पिघले एहसासों से
तुम चिन्ता ना करना

तुम को देख फिर मैं, अंत में आँखें अपनी फोड़ आया,
जिनको याद थीं हमारी, उन सब मित्रों को मैं छोड़ आया
ना मिलना होगा ना कहना होगा कुछ उनसे
तुम चिन्ता ना करना

लो कर दी आज अन्तिम क्रिया भी
कान्हा से जुदा हुई थीं कनुप्रिया भी
सुनो जो कहानी लिखी थीं मैने,
उसके सब पन्ने जला कर आया हूँ
मार कर एक एक चरित्र आया हूँ
तुम चिन्ता ना करना

मयस्सर