चंद सूखे फूल किताबों में मिलते हैं जैसे

ऐ मेरे दोस्त अब फिर मिलना होगा वैसे


ये आख़िरी मुलाक़ात थी हमारे दरमियान

अब इस को मैं अच्छा बतलाऊँ तो कैसे


मेरे मुकद्दर में हैं मैं बन जाऊँ कुछ और

पर ना सोचा था कि बिछुड़ना होगा ऐसे


ऐ मेरे दोस्त हम जरूर मिलेंगे दोबारा

ख़्वाबों में दो किरदार मिलते हो जैसे


लकीर में लिखा हैं भाप बनके उड़ जाना

मिलेंगे, बरखा समंदर में मिलती हैं जैसे