नटखट आँखें नन्हे हाथ ,
काँच से दोनों चिपके साथ,
झांक रहे दुकान में जहां
कढ़ी-कचौड़ी नज़र आये ,
दाल चावल खाए अभी पर
चटोरी जीभ को कौन मनाये,
आने धरे जो जेब में दो ,
वो भी माँ का डर दिखाएं
पर वो बचपन कैसा जो मान जाये ,
भला वो सपना कैसा
जो पैसे गिनकर आये ,
चलो अभी तो मज़े उड़ायें ,
कढ़ी कचौड़ी की दावत मनायें ,
माँ और जेब को मना लेंगे ,
ज़िंदगी अभी तो जीभ भर जी ली जाये ,
कल की फ़िक्र कल करेंगे
ज़िंदगी तुझसे आज क्यूँ नज़र चुरायें