ना पंछी को नीड मिले,
ना मनुष्य को साया,
बस, मोटर गाड़ी दौड़ चले,
ताहि, पेड़ों को कटवाया।
कभी सड़को को आगोश में लेकर,
शदीद धूप से लड़ते थे,
जिनके साय मे फिर रह कर,
कभी बच्चे खेला करते थे।
कभी जिस पावन धरती के जन ने,
लिपट, पेड़, बचाया थे,
उनके बच्चे आंखे मूंदे है,
क्योंकि वो मोटर गाड़ी ले आए है।

