मैं गीत खूशी के फिर से गाता,
काश कि तुम फिर आ जाती।
अभी तो मेरे गीतो में बस संताप भरा रहता है।
तेरे ही नामों का इन में जाप भरा रहता है।
मेरे इस ह्रदय के छोटे-छोटे टुकड़ों के,
कभी खत्म ना होने वाला प्रलाप भरा रहता है।
मेरे इस विचलित हृदय पर,
अपने हाथों को रख कर।
पुराने मेरे गीतों के जो
इक-दो बोल सुना जाती।
मैं गीत खुशी के फिर से गाता
काश कि तुम फिर आ जाती।
बरसों पहले बीत गया जो,वो रीत कहां से चलाऊ मैं।
वेदना से भरा हुआ है जो,वो प्रीत कहां से निभाऊ में।
टूट गई मेरी वीणा है, संगीत कहां से लाऊं मैं।
सूखे मेरे इन अधरों से ,गीत कहां से गाऊ मैं।
शुष्क मेरे इन अधरों पर,
अपने अधरों को रखकर।
मेरे इन त्तृष्नित अधरों की
जो तुम प्यास बुझा जाती।
मैं गीत खुशी के फिर से गाता,
काश कि तुम फिर आ जाती।