मुठ्ठीभर कफन की तलाश
जब जीना था तब समझ न पाया जीवन को
अब जब खतम होने को आया सब कुछ
तब हो रहा अफसोस है, रूह हताश है
इसलिए अब सिर्फ मुठ्ठीभर कफन की तलाश है
सारी जिंदगी बस यही ऊम्मीद की
कि सारी ऊम्मीदें पूरी करू
जब ऊम्मीदें सिर्फ बढ़ती रही तब लगा की सब बकवास है
इसलिए अब सिर्फ मुठ्ठीभर कफन की तलाश है
ना दिल की परवाह की, न रिश्तों की
न अपनों की परवाह की, न अपनों के सपनों की
समझ ही ना पाया की कहाँ जिंदगी की सच्ची मिठास है
इसलिए अब सिर्फ मुठ्ठीभर कफन की तलाश है
लाख कोशिशें की पर न जमीन मिली ना आसमान
वह दौलत भी बेवफा निकली जिस पर था इतना गुमान
ना जिंदगी को भी ऐसा कुछ दिया कि हो वह महेरबान
ना तो अब मूस्कान की है चाहत, ना अश्कों मे भी आस है
इसलिए अब सिर्फ मुठ्ठीभर कफन की तलाश है
