कुछ कहते थे बिल्कुल “मैं आसान नहीं..” फिर मुझको आसान बनाया किसने ? बादल के उन छोटे-छोटे टुकड़ों को सी-सी कर आसमान बनाया किसने ? धूल जमीं अतीत के पन्नों को सब भूले उस भूले-बिसरे को पहचान बनाया किसने ? हर रोज गरीबी में मर कर जो जीते थे उनकों हर दुःख से अनजान बनाया किसने ? कुछ लोगों ने ठोकर मारी ‘पत्थर’ कहकर फिर उस पत्थर को भगवान बनाया किसने ? मैंने देखा है बनते माटी के देवों को फिर मुझको इंसान बनाया किसने ?