वतन का ज़िक्र आता है तो … मैं सोचता हूँ कि … मैं क्या करूँ ? स्तब्ध रहूँ..या कुछ बीती लिखूँ क्योंकि दोनों ही पड़ाव असमंजस के हैं यदि मैं ठूँठ रहा तो… डरता हूँ कि कहीं फिर से जलिया वाला बाग़ में खून न बह जाए और…यदि कुछ लिखूँ तो कहीं किसी गरीब की अर्ज़ी बाकी न रह जाए सत्य-अहिंसा का आग्रह करूँ तो डर है कि मेरे शब्द ‘गोडसे की गोली’ से न ढह जाए और यदि.. झूठ की काली दवात से लिखूँ तो कहीं लिखावट बापू के आंसूओं में न बह जाए आँख मूँद लूँ तो डर है कि कहीं दिल्ली की बसों में किसी बेटी की लाज न खो जाए और यदि.. ये ‘त्रिनेत्र’ खोल दू तो डर है कि..कहीं ये सृष्टि भस्म न हो जाए ! दोराहे पर मैं खड़ा दुविधा में मैं पड़ा.. कि आखिर सच क्या है ? गोडसे की बंदूक से निकला “ हे राम… ! ” या फिर सरेआम कचहरी में ‘गीता’ की कुड़की या फिर बदायूँ में आम के पेड़ से लटकी वो लड़की जिसे ,सल्तनत-ए-हिन्दोस्तां ने देखा था … ऐ मेरे एहले वतन मैं क्या कहूँ और क्या लिखूँ ?