मक्के मकानों के बीच से

झाँकते कुछ कच्चे घर

ढूँढते हैं उन लोगों को

जो उनसे जी भरके बतलाएँ

जो अतीत के सुख को

और,

वर्तमान के दुःख को

उनसे बाँटें

जो उनकी दीवारों की दरारों

में फूटे दर्द को महसूस कर सकें

जो उनकी छज्जों से बहते हुए

आंसुओं को पोंछ सके

ये कच्चे घर...

ढूँढते हैं उन लोगों को

जो उनकी किवाड़ों से लिपटकर

जी भरकर रो सकें

और उनकी दहलीज पर बैठकर

उनका हो सके

जो उनसे बतिया सकें

क्योंकि

पक्के मकान

कच्चे मकानों के दुख से

अनजान हैं

पक्के मकान

अब बेजुबान हैं...!!