यादों के झरोखों से निकल आई वो किरण
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
फिर से याद मुझको आए तुम्हारे वो सितम
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
सब ने लूटा दिल को कारवां की तरह
उम्र भर रोया दिल नातवां की तरह
किसी ने भी हम पर ना किया वो करम
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
यादों के झरोखों से निकल आई वो किरण
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
ना बहार ही मिली ना सितारे ही मिले
ना ही बदली रूत ना ही फूल खिले
ढुंढे से भी यादों का ना मिला वो चमन
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
यादों के झरोखों से निकल आई वो किरण
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
चाहतों के हंसी वो सिलसिले मर गए
वो दोस्ती मर गई वो गिले मर गए
मगर मर ना सका दोस्ती का वो भ्रम
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
यादों के झरोखों से निकल आई वो किरण
जिसे चाहता था मन हां जिसे चाहता था मन
मारूफ आलम
©

