मस्जिदों को ढहाने से सवाल नही मर जायेगा

मंदिरों को बनाने से सवाल नही मर जायेगा

सवाल फिर भी जिंदा रहेगा रहती दुनियाँ तक

सवाल,बेरोजगारी का,सवाल भुखमरी का

सवाल शिक्षा का,सवाल स्वास्थ्य का 

क्योंकि बेरोजगारी नही होगी,तो भुखमरी नही होगी

क्योंकि शिक्षा होगी तो दंगे नही होंगे

ये खूनखराबे ये पंगे नही होंगे

अगर स्वास्थ्य होगा तो मन की शांति होगी

एक नया विश्व होगा एक नही क्रांति होगी

मारूफ आलम