ज़रूरी ही क्यों के हर कोई जाने भी,
हमें सर-ए-राह हर कोई पहचाने भी।

हमें यूं रहने दो मेरे क़ब्र में तन्हा,
एक एक को कहा है कोई माने भी।

इश्क़ नहीं तो फिर तुम क्यों कहते हो,
नहीं मिलेगा तुम्हें हम सा दीवाने भी।

समझते हो जो अहमक़ तुम हम सब को,
कुछ बाक़ी हैं अक़्ल के पैमाने भी।

पेश आओ गर तुम खुश अख़्लाक़ी से,
ख़ुश हो तुम से मिल कर बेगाने भी।

Maroof Aftab