कपोलों पर जो मुस्कान सजा बैठे हो,

कि होठों पर कलियों को खिलने दो।

नैनों की गहराईयों में दबा के तूफान,

कि उठा दो पलकों को तबाही होने दो।


भृकुटी पर जो कमान सजा बैठे हो,

कि निशाने पर जमाने को रहने दो।

केशों के नाग अब खोल दो पिटारा,

कि विष फूंकार में सपेरे को जलने दो।


मुख मंडल पर जो प्रभा सजा बैठे हो,

कि शमा में परवानों को झुलसने दो।

नित नए रूप में जो करती हो श्रंगार,

कि इस सौंदर्य में जमाने को तरसने दो।

- मानवेन्द्र सिंह राना