तकरीरें थी मेहखानों में,

नशे के उन तैहखानों में,

जीना है तो पी ले प्यारे,

डूब जा इन पैमानों में ।।


वो कहते बुरी ये आदत है,

लिखा कि हानिकारक है,

लेकिन पीने के बाद बता,

कितनी कष्ट निवारक है ।।


जो रूठ गए वो चले गए,

पर साथ तेरा न छूटा है,

जग ने जितने भी रोग दिए,

औषध वैद्यराज का बूटा है ।।


कौड़ी का अभिमान न कर,

बस ठेके पर एक सजदा हो,

बोतल पर बोतल ढारे जा,

बस पीने का ही चस्का हो ।।


पीने को मन कभी ललचाए,

पर जेब में न हरियाली हो,

संत बने जब बोतल दूजी पर,

कभी बुरी नजर न डाली हो ।।


देवों ने जिसका पान किया,

जप वो बच्चा बच्चा बोलेगा,

भक्तों का हक़ दे दे मालिक,

वरना इंद्रासन भी डोलेगा ।।

- मानवेंद्र सिंह राना