छीड़ दिखें ये कुंज गली,

और शांत लगें ये चौबारे,

बजते ही प्रभात बिगुल,

चहक उठेंगे ये गलियारे।

श्लोक शंख टीका चंदन,

घ्रत दीप जलें तेरे द्वारे,

बजते ही मंदिर की घंटी,

गूंज उठेंगे जयकारे।।


राम राम और राधे राधे,

मिल पाएंगे जन सारे,

कहीं चिनोंरी कहीं बताशे,

कहीं भोग चलेंगे भंडारे।

हे नाथ हुआ भोर आगमन,

अब दूर करो ये अंधियारे,

क्षीण नहीं भक्ति हो पाए,

न भ्रमित रहें न मन हारे।।


- मानवेंद्र सिंह राना