धूसर पर्वत दूर दिख रहा ओड नोक पर चादर श्वेत।

नदी किनारे सींच रहा है देखो हलधर सीढ़ी से खेत।

पवन दिशाएं खोज रही है लांघ रही शिखर अनेक।

कुछ टकराकर लौट रही करने दर्रा कंपन अभिषेक।


पंछी गाते डाल डाल से कल कल बहती धारा क्षीर।

गूंज रहा है कानन स्वर में मृदंग चोट पाहन पर नीर।

भिन्न भिन्न के फूल खिले हैं पवन वेग में हुए अधीर।

फैली है सुरभि दर दर घाटी बहती है मदमस्त समीर।


नभ चूमते ऊंचे भूधर कर शोभित भाल को जलधर।

गर्जन कर मेघ बरसते कभी उड़ाकर हिम की चादर।

श्रृष्टि के अलौकिक दर्शन चित्त मादक व देहि नर्तन।

सृजन स्वर्ग वसुधा के दर्शन ऋतु आई सावन भादर।

- मानवेन्द्र सिंह राना