ठहरा सा गम में कुछ संभलते हुए मैं,

देखता हूं साए को फिर मचलते हुए मैं।

शुष्क हैं आंखें भला ये क्या बयां करती,

जो दिख रहा आइने में वो रोते हुए हूं मैं।


डोर से मेरी जहां ने रेशम खरोंच ली,

दुखती रगों को छेड मेरी जां दबोच ली।

पलों की जिंदगी का मोहताज हुआ हूं,

मैं भला किसी से कब नाराज़ हुआ हूं।


वो दोस्ती वो इश्क़ सब गुमनाम हुए हैं,

ईमान वालों के भला कब नाम हुए हैं।

जीते रहे तनहाई में पर नेकी न गंवाई,

ख़ामोश रहे हम पर चींखती है परछाई।


- मानवेंद्र सिंह राना