चिराग सी जो पलकें उठी,

कि नयन लौ के पतंगे हो गए।

वो झांके क्या अपने झरोखे से,

कि शहर भर में दंगे हो गए ।


सोता था जो रात में मौहल्ला,

कब दीदार में दिन लंबे हो गए।

रोजी पर जाते थे वो कमाने,

अब सब के सब निकम्मे हो गए।


अब अमन की उम्मीद नहीं,

बगावत के मुकद्दमे दर्ज हो गए।

देख दर पर तेरे लुटा के सब,

गरीबी में कितने कर्ज हो गए।


लगा दो हुस्न पर दीवार,

जनहित में पर्दे आदेश हो गए।

करके कैद एक औरत को,

सभ्य पुरूषों के ये देश हो गए।

- मानवेंद्र सिंह राना