नासूर ए जिंदगी गिला नहीं तुझसे,

लाख तेरी फितरत में हो रुसवाई।

अफसोस मिला सबक तनहाई का,

करके जालिम की खिदमत ए खुदाई।


चिलमन में छिपाया था फरेब उसका,

बेपर्दा हुआ तो रूठ गया हरजाई।

खोजा जब जवाब दिल ए हार का,

मुझसा तो न ही हो कोई शैदाई।


अब और रहूं मुरीदों में बनके कायल,

इतनी भी फितरत में नहीं किबरियाई।

मौत को तरसे अब जिस्म ओ जॉ मेरी,

दूर ही रहे उसकी तो ख़ाक परछाई।


लिखा जाए अफसाना मज़ार पर मेरी,

पर्दाफाश हो किस्सा दर्द ए जुदाई।

कुसूर था किसका कौन था गुनहगार,

किसने की वफ़ा और किसने बेवफाई।