उल्फत की बेड़ियों में जकड़कर क्या खूब दी तूने सजा।

चढ़ा दिया जल्लाद ने सूली पर बिन पूछे मेरी रजा ।।

अब चौराहे गलियों में न सही आसमा में तो मिलेगी कहीं।

हो जहानुम या जन्नत मेरी रूह करती रहेगी इंतज़ार तेरा।

होगी तकरीरें उसकी अदालत में,

और तब तक न होने दूंगा तेरी रूह को रिहा।

जब तक देख मेरी खुदी को ,

रब खुद नही लिख देगा इश्क़ की इंतिहा।

पूछेगा मेरे जिस्म से रूह पर लगे हर जख्म की वजह।

और क्यों दी उल्फत की जंजीर में जकड़ कर,

मेरे नेक बंदे को ऐसी सजा।।।।।

    - मानवेन्द्र राना