जब चंद गद्दारों ने ,इस वतन की झोली खोली थी।
लूट के कातिल कायर ने ,धरती की माटी तोली थी।
आंगन में जो कूद गए ,वो खून की होली खेल गए।
तोप लगा लौह सीनों पे वो गर्भ में लावा घोल गए।
वंश हिंद जब डोला गया ,तब इंक़लाब में गूंज गया।
गर्व वतन के लालों ने ,तब क्रोधित उन मतवालों ने।
उस हिंसा को झेला था ,उस चीर हरण को रोका था।
वो हिन्दराज के गौरव हैं ,जो हस के फंदा झूल गए।
राहों पर थे अलग चले ,पर मंजिल मस्तक शान बढ़े।
कुछ शांत स्वरों के सागर ,कुछ प्रचंड वेग तूफान बने।
जंजीरों में तेहखनो से ,जो प्रज्वलित स्वतंत्र ज्वलों से।
पराधीन की सीमा से ,वो आजाद रोशन रस्ते छोड़ गए।
जय हिन्द।
-मानवेन्द्र सिंह राना

