सीधी सादी बात को मरोड़ कर
कुछ लिख दूँ
ठीक है,
पर ठहराव कहा ं से लाऊँ।
बात से बात जोड़ता जाऊँ
पर इंकलाब कहा से लाऊँ।
कुछ लिखने का मकसद क्या है?
सोच को ढोने की जिम्मेदारी है?
कोई बेचैनी है?
बीड़ा उठाया है कोई ?
शब्द ही शब्द ह ै ं मेरे पास
क्या सुनोगे तुम
ये एहसास कहा ँ से लाऊँ?
