काश पन्ना पलट देते तो कहानी बदल जाती,
या फिर यूँ कहें कि ये जिंदगानी बदल जाती
कबाड़ी भी खुश हुआ वो पुरानी किताब देखकर,
गर दे देते उसे तो एक कीमती निशानी बदल जाती
तुम थे तो कुछ और थी अब तो कुछ और ही है,
भागते कहाँ तक हम, हाँ ये परेशानियों का दौर ही है
पर जो साथ मिलता इस दौर में तुम्हारा, कसम से,
कुछ तुम्हारी कुछ हमारी परेशानी बदल जाती
होके खडे़ उस मोड़ पर अब भी तुम्हारी राह तकते हैं,
'बस टहलने तो आए हैं' कोई पूछे तो उससे कहते हैं
मिल जाओ अगर फिर तुम खड़े वहीं उसी मोड़ पर,
तकदीर भी कुछ जिस्मानी कुछ रूहानी बदल जाती
काश पन्ना पलट देते तो कहानी बदल जाती,
या फिर यूँ कहें कि ये जिंदगानी बदल जाती
