पैसा लेकर भी काम ना हरजाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
चुनावों में वोटों की भिखमंगाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
गुंडों बदमाशों की दुम हिलाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
रोकेगा न कभी कम ये महंगाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
लूटेगा देश को और काली कमाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
गिरे सरकार तो पार्टी की गंठ- जोड़ाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
अपनी और कितनी जग हँसाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
संसद में बैठ के जूता चलवाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
सुनेगा न किसी की खुद ही सुनवाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
कमजोरों से जा कर ये लड़ाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
काम करेगा न जितनी ये बड़ाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
करेगा नुकसान पर न उसकी भरपाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
कह रहा हूं कब से पर तुम मानते नहीं हो
अरे ये नेता है नेता, पक्का बेवफाई करेगा !!
पाप करके भी न ये इतनी जल्दी मरेगा
देखो ये नेता है, इसमें भी बेवफाई करेगा !!
पैसा लेकर भी काम ना हरजाई करेगा
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
देखो ये नेता है, पक्का बेवफाई करेगा !!
