आओ बच्चों तुम्हें दिखाऊँ झाँकी हिंदुस्तान की...!!
इन्सानियत ही दुश्मन है यहाँ एक दूसरे इन्सान की
न्याय भी यहाँ बिकता है क्या बात करूँ ईमान की
आओ बच्चों तुम्हें दिखाऊँ झाँकी हिंदुस्तान की...!!
यहाँ चोर उचक्के राज करें और सत्ता है बेईमान की
गरीब का कोई मूल्य नहीं यहाँ चलती है धनवान की
आओ बच्चों तुम्हें दिखाऊँ झाँकी हिंदुस्तान की...!!
यहाँ जनता हर दिन रोती है कुछ भूखे पेट ही सोती है
यहाँ नेता सबसे ऊपर है क्या बिसात है भगवान की
आओ बच्चों तुम्हें दिखाऊँ झाँकी हिंदुस्तान की...!


