अभी हारे नहीं है
बस थोड़ा सा चुक गए हैं
मंजिल ऊची है
पर हम भी उड़ान भरना भूले नहीं है||
अभी अरमान खोएं नहीं है
बस थोड़ा भटक सा गए हैं
रास्ते में अंधेरा है
पर हम भी तारों से नियामक लेना भूले नहीं है||
अभी टुटे नहीं है
बस थोड़ा सा मायुस हो गए हैं
किस्मत शायद रूठ सी गई है
पर हम भी हिम्मत रखना भूले नहीं है||
अभी मिटे नहीं है
बस थोड़ा सा दुर हो गए हैं
जिंदगी हर पल कुछ नया दिखा रही है
पर हम भी पुराने अनुभवो को भूले नहीं है||


