न स्टैंड–अप कॉमेडी और न ही ग़ज़ल सुनाती हूं

धीरे धीरे हौले हौले में तो लिखती जाती हूं

में भारत मां की बेटी एक पैगाम लाई हूं

बहा जो खून सरहद पर चीख सुनने आई हूं

एक मां की आंखों का पानी लेकर आई हूं

एक वीरवधु की विरह कहानी लेकर आई हूं

हिंद खून से रंगी कविता , वीरों की कुर्बानी पर

तब जाके लिखा "आज़ादी" पर्वत हिमानी पर



की मोहब्बत वतन से कुछ इस कदर हो गई

लाल खून और नीली नसे भी सरफिरोशी हो गई

वतन की मिट्टी का कुछ ऐसा नशा हो गया

सांस के अंतिम कतरे में भी इंकलाफ वह कह गया


एक तिरंगा झंडा मेरा हिमशिखरों की शान है

एक तिरंगा झंडा मेरा युद्धों में रण दान है

एक तिरंगा झंडा मेरा बाघा बार्डर पर लहराता है

एक तिरंगा झंडा ओढ़े सैनिक घर को आता है



जब कश्मीर की घाटी हिंद खून से लाल हुई

आस लगाए बूढ़ी आंखे नींद से बेहाल हुई

भारत मां की कोख जब समशन में तब्दील हुई

तब गुलामी की शाम ढली तब आज़ादी की भोर हुई