होता है कई बार ऐसा
अनपेक्षित फ़ैसले देखने मिल जाते है
वो जो है ना ऊपर, सबसे ऊपर, देखने वाला
उसके सामने कोई हिसाब नहीं चल पाते है
कुछ जीत जाते है अपने मनोबल से
कुछ प्रार्थनाओं से जीत जाते है
कुदरत के फ़ैसले कई बार समझ कहाँ आते है
कोई सब कुछ करके भी बिछड़ जाते है
कुछ अनायास मिल जाते है


