चूल्हे को स्कूल भेजो

स्कूल जाएगा तो पढ़ लिख लेगा

पढ़ लिख लेगा तो बुद्धि आएगी

बुद्धि आएगी तो समझेगा

समझेगा, की जिस घर में वो रहता है

उस घर में रहने वालों को भी

भूख लगती है,

भूखा रहने से तकलीफ़ होती है,

इसलिए,

अपने अपने चूल्हों को स्कूल भेजो

पढ़ाओ-लिखाओ


- मनोज यादव