छोड़कर हर निराशा ...उठ खड़ा हो
क्यों करें तू व्यर्थ चिंता.. उठ खड़ा हो
सोच में तू क्यों है डूबा.. उठ खड़ा हो
तेरी ही तो है जरूरत.. उठ खड़ा हो
सूर्य की रश्मियों में .. तू ही है
ज्वाला में अग्नियों की.. तू ही है
नदी का है वेग तू ..पवन का संवेग तू
कर्ण का है शौर्य तू.. भीष्म सा है रौद्र तू
तेरी ही तो है जरूरत... उठ खड़ा हो
थोड़ा तुझ में है भगत सिंह
थोड़े तुझ में बोस है...
थोड़े तुझ में चंद्रशेखर..
और थोड़े अशफाक है. ..
ठान ले तू..जो भी मन में
वह तू ..कर ही जाएगा
हो असंभव चाहे जितना
वह तू कर ही जाएगा..
क्यों करे तू व्यर्थ चिंता..उठ खड़ा हो
तेरी ही तो है जरूरत...उठ खड़ा हो
