शाम का समय है,और ढ़ल रहा है सूरज

रात्रि मगन है क्योंकि ढ़ल रहा है सूरज

सुनसान है दिशाएं सुनसान आसमां है उड़ रहे हैं यह पक्षी सब अपने अपने घर

सूर्य का स्थान ले लिया है फिर से चांद ने

शाम का समय है और ढ़ल रहा है सूरज 

कुछ पूछ रहा हूं मैं अपने ही तन्हा मन से 

क्यों ढ़ल रहा है सूरज क्यों रात जा रही है 

ये दिन था सुहाना क्यों रात आ रही है

शाम का समय है और ढ़ल रहा है सूरज