हौसला अपना बढ़ाकर , बोले फिर कन्या पिता

हे श्रेष्ठ....

 आप जैसा पुत्र पाना, महाराज का सौभाग्य है

आप पर मैं शंका कर लूं , तो मेरा दुर्भाग्य है

पर हां चिंता है मुझे , अपनी पुत्री की संतान की

होगा उनका भविष्य क्या.. है बस यही चिंता मेरी..॥ 


क्योंकि आप युवराज हो , हस्तिनापुर साम्राज्य के

तो कहो है क्या भविष्य ,मेरी कन्या की संतान का

सुनके देवव्रत आये कुछ, यूं गरजकर कर सामने

सुन लो दिशाओं, वृक्ष...सुन लो...नदियों ,झरनों सब सुनो

प्रण है मेरा त्यागता हूं...राज सिंहासन अभी...॥ 

   ........राज सिहांसन अभी...... 


थोड़ी सी क्षमता से फिर से, बोले कन्या के पिता

श्रेष्ठ तुम पर है यकीन, तुम तो करोगे जो कहा

 कैसे यह कह पाओगे तुम , अपने पुत्रों को भला

बाध्य तो वह है नहीं , तुम्हारे वचनों के लिए॥ 


सुन के यह देवव्रत दहाड़े, देखकर चारों दिशाएं 

देख लो और सुन भी लो, मेरी प्रतिज्ञा यह अभी

गर्जना प्रचंड थी ये ,शोर सारे थम गए.. 

अविवाहित रहकर जीऊगां, मैं तो यह जीवन पूरा

ब्रहमचारी मैं रहुंगा, है प्राण जब तक देह में....॥ 

    .....है प्राण जब तक देह में ......... 


हस्तिनापुर की रक्षा करना, मेरा यह कृतव्य है

देखूगां अपने पिता को, मैं सदैव ही नरेश में 

सुनकर यह सब धरती डोली , वृक्ष सब हिलने लगे.. 

गर्जना से देवव्रत की, देव भी डरने लगे..॥ 


देवव्रत को बस यही से, भीष्म सब कहने लगे

हाथ जोड़े अब खड़े थे , देखो कन्या के पिता

शांतनु ने जब यह जाना ,अश्रू नैनों से बहे... 

दे दिया वरदान इच्छामृत्यु , अपने भीष्म को.... ॥