घर के बाहर है चकाचौंध
पर बात कहूं मैं अंदर की
सांस बहू की हालत घर में
नागिन संग छछुंदर सी
ना छूटे ना ही खा पाए
ये मुश्किल जीवन भर की
यही कहानी घर घर की-- (टेक)
बहु आने से पहले घर में
सांस का झंडा लहराए
उससे पूछे बिन उसके घर
पत्ता तक न हिल पाए
जैसी भी हो, वो ही रहती
कर्ता धर्ता उस घर की
यही कहानी घर घर की
बेटा हुआ जवान जो घर में
जोड़ी का वर सब चाहें
जांच परख कर खूब सभी
तब उसके लिए बहु लाएं
नई बहू जब सेवा करती
कहते बहुत भले घर की
यही कहानी घर घर की
बहू ने सारा काम संभाला
घर की रीत सभी जानी
चूल्हा चौका, झाड़ू पोंछा
बनी रसोई की रानी
सांस ससुर की सेवा संग
वो प्यारी भाभी देवर की
यही कहानी घर घर की
सांस बहू के रिश्ते में फिर
क्यों घट जाता प्यार
माँ बेटी सा प्यार नहीं
बस बढती जाए दरार
झील जो थी मीठे पानी की
अब खारी हुई समंदर सी
यही कहानी घर घर की
बहू तो जैसे चिकनी माटी
बनती सांस कुम्हार
उतना ही बढ़ जाये फासला जितना करें सुधार
पर मिट्टी से कैसे बन जाए
मूरत इक संगमरमर की
यही कहानी घर घर की
पल पल रहती नोक झोंक
कदम कदम फटकार
बात बात में रोक टोक
लगता अब अत्याचार
अब माटी माटी ना रही
वो सूख के बन गई पत्थर सी
यही कहानी घर घर की ।
जिस माटी को लाई थी वो
देख परख कई बार
ना रही अब किसी काम की
यूं पछताए कुम्हार
दोनों ही यह मान रही कि
ये आफत जीवन भर की
यही कहानी घर घर की
सोचो क्यों यह हो रहा
आओ कुछ करें सुधार
माटी भी नरमी रखे
संग छिड़के प्यार कुम्हार
तभी बने एक सुगढ़ सुराही
प्यास बुझाए घर भर की
यही कहानी घर घर की
Written By: Manoj Mudgal

