खता मेरी नहीं कोई
ये गुस्ताखी हवा की है
जलाई थी शमा मैंने
हवाओं ने बुझा दी है

मिलने आई थी बुलबुल
चमन से छिप-छिपा कर के
कोई भी देख ना पाए
वो आई बच-बचा कर के
खता इसमें नहीं गुल की
है गुस्ताखी बहारों की
समेटा गुल ने तेरी खुशबू
बहारों ने फैला दी है 

     Manoj Mishra