टूटे ख्वाब को फिर से
पिरोना आ गया मुझको
छिपाकर आँसू पलकों में
रोना आ गया मुझको
न जाने क्यों मुझे कोई
चेहरे अब रास नहीं आते
ये दिल के जख्म लोगों को
दिखा अब हम नहीं पाते
जख्मों को हँस हँस के
छुपाना आ गया मुझको
मेरी हर सांस में तुम हो
तुम्ही सपनों में भी आते
कोई लम्हा नहीं ऐसा
जब तुम याद नहीं आते
पाकर भी अपनों को
खोना आ गया मुझको
छिपाकर आँसू पलकों में
रोना आ गया मुझको
मनोज प्रवीण

