जिसने देकर के खुशियां सारा गम ले लिया है।
नाम उनका प्रभू ने पिता रख दिया है।।
पिता से जो सुख है किसी से नहीं है।
पिता से बड़ा देवता भी नहीं है।।
दुखो के जो बादल हटाता गया है।
नाम उनका प्रभू ने पिता रख दिया है।।
बचपन की खुशियां पिता से मिली है।
सुना जिन्दगी भर कहा कुछ नहीं है।।
जो जिन्दगी के सभी रंग भरता गया है।
नाम उनका प्रभू ने पिता रख दिया है।।
मैने कहा वो सभी ने सुना है।
जो कहा भी नही वो पिता ने सुना है।।
दिलो की जो बाते सुनता गया है।
नाम उनका प्रभू ने पिता रख दिया है।।
जो मांगा था मैने सभी ने दिया है।
जो मांगा नहीं वो पिता ने दिया है।।
जो सभी मांग पूरी करता गया है।
नाम उनका प्रभू ने पिता रख दिया है।।
संसार के सभी पिता को समर्पित
मनोज मिश्र

