नजर से नजर तू मिला धीरे-धीरे

मोहब्बत का होगा नशा धीरे-धीरे


मोहब्बत से वो इस कदर देखता है

लगा ले ना दिल का पता धीरे धीरे


वो वादो से अपने मुकर अब रहा है

न दामन कहीं ले छुडा धीरे-धीरे


दुआओं में अक्सर उसे मांगता हूं

ये होगा असर अब जरा धीरे-धीरे


मनोज प्रवीण