मुश्किलों से मेरा सदा से ही नाता है
कहीं रहूं मेरे पास चला ही आता है

सभी कहते थे ये बादल नहीं बरसने वाले
जाने क्यों ये मेरे घर पर बरस ही जाता है

मत पूछ यहां कौन अपना कौन पराया है
हर शख्स यहां अपनो से ही छला जाता है