चंद्रयान का मिशन हमें
संघर्ष नया सिखलाता है
अफसोस नहीं है गिरने का
हमें गिरकर उठना आता है
विध्वंस हमारी नीति नहीं
हम सृजन की बातें करते हैं
गर हमने कुछ भी ठान लिया
उसे पूरा करके रहते हैं
करते हम बात अहिंसा की
लड़ना दुश्मन से आता है
चंद्रयान का मिशन हमें
संघर्ष नया सिखलाता है

