जमाने में ऐसी कहानी कई है
लिखी ना गई पर सुनाई गई है
इरादे न थे नेक पहले भी उसके
कहानी नई एक बनाई गई है
वो क्यों आज बहका हुआ लग रहा था
है पीता नहीं वो पिलाई गई है
बनाया था घर आज वो जल रहा है
लगी आग खुद या लगाई गई है
शराफत से जीने की कोशिश थी मेरी
बगावत हमें तो सिखाई गई है
मनोज प्रवीण

