कभी अपनी शिकायत हम सभी खुद से ही करते हैं

करेंगे अब नहीं गलती मगर हम फिर भी करते है


जो बातें दिल की होती है उसे हम कह नहीं पाते

बयां दिल के सभी ज़ज्बात ये आँसू ही करते हैं


है करते हम सदा कोशिश छिपा कुछ भी नहीं पाते

मगर कोशिश छिपाने की वही ये फिर भी करते हैं


मनोज प्रवीण