जरूरी है नहीं मंजिल इन्ही राहों पे मिल जाए
बदलनी पड़ती है राहे कभी मंजिल को पाने को
है कहने को सभी रिश्ते बड़े ही खास होते हैं
नजर आते नहीं कोई है पड़ती जब निभाने को
नहीं कोई यहाँ ऐसा जो ना टूटा हो अंदर से
ना मौका छूटने पाए मिले जब भी हँसाने को
मनोज प्रवीण

